फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गरीब छात्राओं को मिलेगी निशुल्क छात्रावास की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की मेधावी गरीब छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्चशिक्षा के लिए देहरादून में निशुल्क छात्रावास की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। छात्रावास सुविधा के अतिरिक्त छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा और विभिन्न पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी ने बताया कि हिम ज्योति वोकेशनल इंस्टीट्यूट देहरादून की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यंत निर्धन परिवारों की मेधावी छात्राओं के जीवन उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए निशुल्क छात्रावास के साथ माडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर एकाउंटिंग विद टैली, स्वींग एंड फैशन और ब्यूटी एंड वेलनेस पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए 10 वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं को ब्यूटी एंड वेलनेस और स्वींग एंड फैशन पाठ्यक्रम में और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को माडर्न ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एकाउंटिंग विद टैली पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रा के अभिभावक बीपीएल कार्डधारक हो या उनकी वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें