फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के ब्याह को गरीब डिकरी को मिली 21 हजार की मदद

विज्ञापन
कैन्यूड़ा गांव के डिकरी देवी को बेटी के विवाह के लिए 21 हजार रुपये देते विधायक कैलाश गहतोड़ी के पीआ - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कैन्यूड़ा बिरगुल गांव की गरीब डिकरी देवी अब बेटी चंचला के विवाह को लेकर बेफिक्र हैं। पति ईश्वरी दत्त की मौत के बाद से घर का पूरा जिम्मा उन्हीं के जिम्मे था। विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से निजी स्तर पर की गई 21 हजार रुपये की मदद से गदगद डिकरी कहती है कि बेटी की शादी को लेकर उसकी चिंता अब खत्म हो गई है।
विज्ञापन

विधायक के जनसंपर्क अधिकारी दीपक मुरारी ने रविवार को यह राशि डिकरी को दी। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि विधायक गहतोड़ी ने निजी स्तर पर दो माह में 34 लोगों को 2.45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इनमें से 12 लोगों को विवाह के लिए राशि दी गई है, जबकि शेष लोगों को अस्वस्थता, रोजगार प्रोत्साहन और दिव्यांगता मदद के रूप में सहयोग किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें