फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार से निर्धन लेकिन प्रतिभा के धनी

Mon, 19 Feb 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
निर्धन बच्चों को थाने में सहयोग प्रदान करते थानाध्यक्ष मनीष खत्री और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डांस इंडिया डांस (डीआईडी) लिटिल मास्टर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के लिए चयनित यहां के तीन बच्चे मंगलवार (आज) मुंबई के लिए रवाना होंगे। निर्धन परिवार के यह बच्चे प्रतिभा के धनी है। इनका यह हुनर देख लोगों ने इनके मुंबई आवागमन में सहयोग प्रदान किया है।
विज्ञापन


बनबसा नई बस्ती निवासी सूरज भंडारी पुत्र दीपक भंडारी और करन राम पुत्र रतन राम, मीनाबाजार निवासी प्रियांशु यादव पुत्र रविंद्र यादव का डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर प्रतियोगिता के फाइनल के लिए चयन हुआ है। उन्हें 22 फरवरी को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है, जिसके लिए वह मंगलवार 20 फरवरी को मुंबई के लिए निकलेंगे। उनके डांस प्रशिक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि टीवी राउंड में चयन के बाद तीन मार्च से जी टीवी में आने वाले डीआईडी लिटिल मास्टर में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

तीनों प्रतिभावान बच्चे निर्धन परिवार से हैं। उनके पास मुंबई जाने तक का किराया नहीं है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए विधायक कैलाश गहतोड़ी, शंकर लाल वर्मा, दीपक रजवार, अभिषेक गोयल, संदीप पाठक, सूरज रौतेला, पवन मित्तल, देवीदयाल गर्ग, अर्जुन चंद के अलावा थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र सिंह, थाना स्टाफ, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला आदि ने उन्हें आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें