फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया और पूनम ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

Mon, 25 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 विवेकानंद इंटर कॉलेज की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 से 30 दिसंबर तक आयोजित 16वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता में छात्रा पूनम राजपूत ने प्रतिभाग किया। वहीं 4 जनवरी से 8 जनवरी तक झारखंड की राजधानी रांची में जूनियर बालिका हॉकी में प्रतिभाग कर छात्रा प्रिया रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। छात्राओं की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या राजेश चंद्र पांडेय, प्रबंधक दरबान सिंह करायत, अध्यक्ष देवीदत्त जोशी, कोषाध्यक्ष मदन सिंह बोहरा, विधायक हेमेश खर्कवाल, शिवराज सिंह कठायत, दीन दयाल धामी आदि ने खुशी जताई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें