फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में पूजा ने लगाई सबसे लंबी छलांग

विज्ञापन
लोहाघाट पॉलीटेक्निक में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाता छात्र। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में पूजा, विजय, किरन, हितेश, श्रवण, विमला, प्रवीण, मंशा और मोहित ने बाजी मारी।
विज्ञापन

छमनियां स्थित पॉलीटेक्रिक के खेल मैदान में प्राचार्य आर चंद्रा ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। छात्राओं की लंबी कूद में पूजा राय, अल्का और रेनु क्रमश:पहले तीन स्थान पर रहे। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में मंशा वर्मा, प्रियंका ढेक, विमला बिष्ट, छात्रों की 800 मीटर दौड़ में मोहित कुमार, आशीष कुमार, नितिन बोहरा, छात्राओं की ऊंची कूद में विजय कुमार, राहुल पाटनी, कैलाश सिंह, छात्राओं में किरन कालाकोटी, पूजा राय, विमला बिष्ट, छात्रों में लंबीकूद में हितेश मेहता, विजय कुमार, चक्का क्षेपण में श्रवण कुमार, सूरज सिंह, आशीष कुमार, छात्राओं में विमला बिष्ट, अल्का, अनीता विश्वकर्मा, छात्रों की गोला क्षेपण में प्रवीण कुमार, नीरज कुमार, गौरव भारती, छात्राओं में पूजा राय, विमला बिष्ट, मनीषा क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। क्रीड़ाधिकारी विवेक मोर्या की देखरेख में हुई प्रतियोगिताओं में गोविंद बल्लभ, बसीर अहमद, सोनू कुमार, कमलेश कुमार, किरन कोहली, पुष्पा जोशी, डीके शर्मा, मयंक बिष्ट, दीपक जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें