फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाॅलीटेक्निक में रजत जयंती वर्ष पर कार्यक्रमों की धूम

Wed, 29 Oct 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पाॅलीटेक्निक में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पालीटेक्निक के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार, गोविंद बल्लभ थुवाल, कमलेश कुमार आजाद, मयंक बिष्ट, सोनू कुमार और दिनेश सक्सेना ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिंदी, गुजराती और हरियाणवी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। निर्णायक की भूमिका में अजय कलखुड़िया, शिवराज सिंह तड़ागी रहे। संचालन योगेश नयाल ने किया। इस मौके पर वसीम अहमद, निशा नौगाई, डीके शर्मा, मनीष भट्ट, हर्षिता बगौली, सुमन लड़वाल, किरन कोहली, पुष्पा जोशी, पुनीत चौहान, योगिता पांडेय, आरती बिष्ट, दीपक भट्ट, ज्योति बोहरा पोखरिया, गीता पुनेठा, शैलजा वर्मा, मोहम्मद जावेद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें