फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
चंपावत में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सरकार पर नाकामी का आरोप लगा कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में सोमवार को विरोध, प्रदर्शन किया गया। जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी ने कहा कि आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम लोगों का सिरदर्द बढ़ रहा है।
विज्ञापन

एआईसीसी की पूर्व सदस्य निर्मला गहतोड़ी ने पेपर लीक मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। विरोध, प्रदर्शन में पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला महरा, युवक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन चौबे, प्रकाश बोहरा, बाला दत्त थ्वाल, मोहन अधिकारी, अभिषेक गंगोला, चिराग फर्त्याल, तारा दत्त जोशी आदि थे।
परीक्षा का पेपर लीक करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
लोहाघाट (चंपावत)। आप कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने पर आक्रोश जताया। एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट और राहुल सती के नेतृत्व में वीर कालू सिंह माहरा चौक और एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में हुई यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड में 916 पदों के लिए करीब दो लाख युवाओं ने परीक्षा दी लेकिन परीक्षा परिणाम आने से पहले ही पेपर लीक का प्रकरण पूरे प्रदेश और देश के सामने आया है। इससे उत्तराखंड और प्रदेश सरकार की छवि पूरे देश में धूमिल हो गई है।
उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर प्रदेश के पीड़ित युवाओं को न्याय और मल्ला बापरु में वाहन की चपेट में आकर मृत छात्र के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर बीना कनौजिया, दीपक जोशी, भास्कर बिष्ट, संजय बिष्ट, मोहित लमगड़िया, पवन कुमार, बृजेश कुमार आदि रहे।
बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
चंपावत। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी रोकने के लिए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंगाई के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्यान्न, सब्जियों के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार को महंगाई कम कर अधिक युवाओं को रोजगार देना चाहिए। इस दौरान चलाए गए अभियान में 20 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रदर्शन करने वालों में फहीम खान, ललित शर्मा, रमेश जोशी, पवन जोशी, अनिल कुमार, मुकेश गुप्ता, जमन सिंह, अशोक कुमार, ललित सिंह, नरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें