फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विजन 2025 को साकार करने वाला साबित होगा उत्तराखंड का बजट

Wed, 22 Mar 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का गैरसैंण में पेश हुआ बजट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन-2025 को साकार करने वाला साबित होगा। मुख्यमंत्री का सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का सपना बजट से पूरा होगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता द्विवेदी ने कहा कि बजट से राज्य के युवा, किसान, छात्र, खिलाड़ी, असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के कर्मचारी, महिला, उद्योगपति सभी वर्ग के हित साधे गए हैं। राज्य के संसाधनों से 24 हजार 744 करोड़ की आय का प्रावधान रखा है जो विगत वर्षों से 18.44 प्रतिशत अधिक है। शिक्षा, खेल और युवा कल्याण के लिए 10237 करोड़, समग्र शिक्षा के लिए 813 करोड़, निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए 159 करोड़, स्कूल खोलने के लिए 51 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 4217.87 करोड़, अटल आयुष्मान, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों के लिए चार-चार सौ करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के लिए 772 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
उन्होंने बताया कि गांवों के विकास, पेयजल, आवास, नगर विकास, लोनिवि, कृषि, सिंचाई, ऊर्जा, आपदा, उद्योग, पर्यटन, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण के लिए भी पर्याप्त बजट रखा गया है। नौकरशाही के आगे सरकार के नतमस्तक होने के कांग्रेस के आरोप के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार के अच्छे कामों का भी विरोध करना कांग्रेस की नीति रही है। वार्ता में पार्टी की प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला महामंत्री पूरन महरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें