लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ नागरिक परिषद उपाध्यक्ष और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष दायित्वधारी नवीन वर्मा ने लोहाघाट का दौरा किया। उनका लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।
पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता और गिरीश कुंवर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा मंत्री वर्मा का सम्मान किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने लोहाघाट में व्यापार संघ भवन निर्माण की मांग उठाते हुए ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बैंक, ट्रेजरी, अस्पतालों में उनके लिए अलग से काउंटर बनाए जाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगर की कई समस्याओं का दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
दर्जा मंत्री वर्मा ने सभी समस्याओं को सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, सुभाष बगौली, सतीश पांडेय, भैरव दत्त राय, सचिन जोशी, राजू गडकोटी, दिनेश सुतेड़ी, महासचिव विवेक ओली, टीका देव खर्कवाल, कीर्ति बगौली, गोविंद बोहरा, हेम पुनेठा, आशु वर्मा मौजूद रहे। संवाद