फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मतपेटी खोलना और मतपत्रों को बाहर निकालना सीखा

Fri, 17 Jan 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना कार्य के लिए तैनात सुपरवाइजरों और मतगणना कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। सीडीओ उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतगणना संबंधित प्रथम प्रशिक्षण हुआ। द्वितीय प्रशिक्षण 24 जनवरी को मतगणना स्थल पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों ने मतपेटी खोलना, मतपेटी से मतपत्रों को बाहर निकालना और रंगों के आधार पर अवैध मतपत्रों को अलग करना सीखा। इस दौरान बताया कि वैध मतपत्रों के 50–50 बंडल बनाए जाएंगे। बताया कि पहले सदस्य पद के लिए पड़े मतपत्रों की गणना होगी। उसके बाद अध्यक्ष पद के लिए पड़े मतपत्रों की गणना की जाएगी। पुनर्गणना की भी उम्मीदवार अभिकर्ता, गणना अभिकर्ता रिटर्निंग अधिकारी की ओर से चुनाव परिणाम घोषित होने से पूर्व लिखित रूप में आवेदन करेगा। इस आधार पर रिटर्निंग अधिकारी जांच कर आवेदन को स्वीकृत कर सकता है। यहां नोडल अधिकारी प्रशिक्षण, एपीडी विम्मी जोशी, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, मास्टर ट्रेनर प्रकाश उपाध्याय, जीवन कलोनी, एमपी जोशी आदि 60 मतगणना पार्टियां मौजूद रही।

मतगणना परिणाम ऑनलाइन प्रदर्शित होंगे
चंपावत। नगर निकाय चुनाव की मतगणना का परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऑनलाइन प्रदर्शित होगा। इसके लिए मतगणना ऑपरेटर और प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके लिए नोडल एडीएम को बनाया गया है। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्मिकों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। मतपेटी को खोलने आदि के बारे में जानकारी दी गई। सीडीओ ने कहा कि मतगणना में किसी प्रकार की गलती, अनियमितता या असावधानी नहीं बरती जाएगी और कार्य में लगाए गए कार्मिक पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें