चंपावत। पुलिस जिले में दिवाली पर सघन चेकिंग अभियान चलाएगी। एसपी अजय गणपति ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि चंपावत सीओ वंदना वर्मा और टनकपुर सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में दीपावली पर्व को लेकर बाजार और थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कानून और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद