चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने जिले के सभी लोगों को दीपोत्सव की बधाई दी। उन्होंने सभी से ईको फ्रेंडली दिवाली मनाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की है। डीएम ने कहा कि रोशनी का यह पर्व में भाई चारे के साथ मनाएं। उन्होंने मिट्टी के दीयों का उपयोग करने और ध्वनि-वायु प्रदूषण से बचने के लिए कम धुएं वाले पटाखों का उपयोग करने को कहा।