फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ऑक्सीजन बैंक तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी पुलिसः एसपी

Fri, 12 Jul 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए जिले में ऑक्सीजन बैंक तैयार करेगी। इस कार्य में भुम्वाड़ी गांव के पर्यावरण प्रेमी तुलसी प्रकाश सहयोग करेंगे। पीपल का वृक्ष 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है। वृक्ष की उपस्थिति से उसके आसपास का वायुमंडल शुद्ध रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीपल और तिमूर का पौध एसपी अजय गणपति को भेंट कर उन्हें ऑक्सीजन बैंक तैयार करने में सहयोग करने की बात कही। एसपी ने कहा कि पुलिस अपने क्षेत्र के अलावा अन्य लोगों को भी पीपल के पौध लगाने के लिए प्रेरित करेगी। यदि सभी लोग इस पुण्य कार्य में सहयोग करेंगे तो आने वाले समय में हम एक ऐसा आक्सीजन बैंक तैयार कर सकेंगे तो मानव जीवन के लिए संजीवनी का कार्य करेगा। बढ़ती नशे की लत छुड़ाने के लिए युवाओं के मुंह का प्राकृतिक रूप से स्वाद बदलने के लिए तिमूर के पौधों का रोपण कर इस ओर उनका ध्यान आकर्षित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें