फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था फेल...हाइवे पर थमी रही रफ्तार, फ्लीट आने से 10 मिनट पहले ट्रैफिक रोका

Wed, 09 Sep 2026 07:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद करने का दावा तो किया, लेकिन बिना ठोस डायवर्जन प्लान के जगह-जगह बेरिकेडिंग करने से जाम की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के लिए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था तो चाक-चौबंद करने का दावा किया, लेकिन सड़कों पर इसका उल्टा असर दिखाई दिया। बुधवार को बिना किसी ठोस डायवर्जन प्लान के जगह-जगह बेरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोक दिया गया। नतीजा यह रहा कि बरेली रोड, रामपुर रोड, एफटीआई मार्ग और मंडी बाईपास समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और पुलिस की व्यवस्था को कोसते नजर आए।

 

दरअसल, शहर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के कार्यक्रम के चलते वीवीआईपी के आने-जाने का सिलसिला सुबह से रात तक बना रहा। उनके मूवमेंट के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के लिए बेरिकेडिंग कर ट्रैफिक को बार-बार रोका। वीवीआईपी फ्लीट के गुजरने से करीब दस मिनट पहले ही कई स्थानों पर ट्रैफिक रोक दिया गया। फ्लीट गुजरने के बाद भी वाहनों की रफ्तार तुरंत नहीं लौट सकी। जाम खुलने में करीब 25 मिनट तक लग गए। इस दौरान पीछे से लगातार वाहन पहुंचते रहे और सड़क पर दबाव बढ़ता गया। कई जगह स्थिति ऐसी बन गई कि वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। सुरक्षा इंतजाम जरूरी थे, लेकिन सवाल यह रहा कि आम लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई। बरेली रोड और रामपुर रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर जाम का असर आसपास की सड़कों तक पहुंच गया। मंडी बाईपास और एफटीआई क्षेत्र में भी वाहन कतारों में खड़े रहे। नौकरी, कारोबार, अस्पताल और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। जाम में कुछ स्थानों पर अस्पताल आने-जाने वाली एंबुलेंस भी फंसी रहीं।

 

रास्तों को पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए बंद नहीं किया गया था। प्रमुख स्थानों पर बेरिकेड्स लगाकर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका जा रहा था। प्रत्येक स्थान पर पुलिस व ट्रैफिक कर्मी तैनात किए गए हैं जो यातायात व्यवस्था को सुचारू कर रहे हैं।

विज्ञापन

-डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक, नैनीताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें