फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये की आतिशबाजी सामग्री जब्त

विज्ञापन
बनबसा पुलिस के कब्जे में दो आरो पिपी औरउनसे बरामद अवैध आतिशबाजी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार रात बिना लाइसेंस के बरेली से लाई गई आतिशबाजी के साथ दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए विस्फोटक सामग्री का अनुमानित थोक मूल्य करीब पांच लाख रुपये आंका गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एसआई गोविंद सिंह और अरविंद कुमार गुप्ता, कां. शैलेंद्र सिंह मंगलवार रात गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें रेलवे स्टेशन के सामने एक वाहन (यूपी 25 बीटी 9450) से उतर रही पेटियों पर उनकी नजर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि बरेली से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (आतिशबाजी सामग्री) की खेप उतर रही है।
आतिशबाजी सामग्री दशहरा एवं दीपावली पर्व के लिए मंगाई गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यूपी बरेली के फरीदपुर निवासी कादिर और बनबसा वार्ड संख्या 4 निवासी साजिद हुसैन के पास न तो पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री के बिल थे न ही उनके पास लाइसेंस ही मिला। पुलिस ने उक्त दोनों पर विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

मामले की जांच एसआई देवेंद्र सिंह मनराल को सौंपी गई है। पकड़े गए सामान में बड़ी संख्या में बम, अनार, बम लड़ी आदि जैसे आतिशबाजी की सामग्री थी। जिनका थोक मूल्य करीब पांच लाख रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें