फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने शादी से किया इनकार तो पिता को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड लोहाघाट के एक गांव की युवती ने यूपी के युवक से शादी करने से मना किया तो बिचौलिए ने अपने चार साथियों के साथ उसके दिव्यांग पिता को उठा लिया और मारपीट कर रास्ते में गाड़ी से फेंक गए। लड़की के दिव्यांग पिता की तहरीर पर पुलिस ने 151 में चालान कर बिचौलिये ईश्वर सिंह को उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां से उसे छह दिन के लिए लोहाघाट जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि चंपावत ब्लॉक के एक गांव का व्यक्ति करीब चार-पांच महीने पहले मुरादाबाद के एक लड़के के साथ शादी का रिश्ता लेकर उनके घर आया था। युवती का कहना है कि उसने लड़के को देखने के बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। बुधवार को बिचौलिया अपने दामाद और तीन अन्य लोगों के साथ यूपी के नंबर की गाड़ी लेकर गांव में आया। कुछ देर घर में बैठने के बाद बिचौलिया उसके पिता को गाड़ी में अपने बेटे के होने की बात कहकर गाड़ी तक ले गया और जबरन बैठाकर गाड़ी भगा दी।
युवती ने लोहाघाट बाजार में अपने चाचा को आपबीती सुनाई। युवती का कहना है कि लोहाघाट गैस गोदाम के पास उसके पिता के शोर मचाने पर वे लोग उन्हें गाड़ी से बाहर फेंककर चंपावत की ओर भाग गए। आरोप है कि बिचौलिया उसके मां-बाप को डरा धमका रहा था। आशंका है कि बिचौलिये ने लड़के वालों से शादी कराने के नाम पर मोटी रकम वसूली होगी, इसलिए वह शादी के लिए जबरदस्ती कर रहा था। घटना के बाद से युवती काफी सहमी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नारायण सिंह का कहना है कि युवती के पिता ने बिचौलिये ईश्वर सिंह पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। दोनों ने साथ में शराब पी थी जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। एसओ ने बताया कि आरोपी ईश्वर सिंह का 151 में चालान कर उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी को छह दिनों के लिए लोहाघाट जेल भेज दिया है। ब्यूरो
घटना के बाद दहशत में आए परिजन
लोहाघाट (चंपावत)। युवती के दिव्यांग पिता को आरोपियों के वाहन में उठाने के बाद युवती और उसके परिजन दहशत में हैं। युवती का कहना है कि वह, उसकी मां, भाई, पिता रात भर डरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें