बनबसा (चंपावत)। बनबसा पुलिस और एसओजी टीम ने लाखों की धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड को दिल्ली पहुंचकर नोटिस थमाया है। आरोपी पर बनबसा थाने में पिछले वर्ष 120 बी/420 आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पिछले वर्ष क्षेत्र के धर्मानंद भट्ट ने आरोपी पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी थी। केस दर्ज करने के बाद बनबसा पुलिस और एसओजी टीम ने आरोपी के संबंध में सर्विलांस के अलावा विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं एकत्र कीं। पुलिस ने दिल्ली के सन सिटी नंबर 1 हाउस पं. 304 हाल निवासी 4/17 नेहरू नगर थाना लाजपत नगर वासी पुरुषोत्तम बहार को 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस थमाया। आरोपी लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के एमडी के पद पर कार्यरत था। संवाद