फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग निकाह कर पुलिस से सुरक्षा मांगी

Tue, 16 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने घर वालों को बताए बगैर प्रेमी के साथ निकाह कर लिया और फिर पति और ससुरालियों की सुरक्षा और उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई न करने को पुलिस से गुहार लगाने कोतवाली पहुंच गई। मामला कोतवाली में पहुंचने पर ही युवक, युवती के घर वालों को उनके निकाह कर लेने के बारे में पता चला है।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने इस निकाय का विरोध किया, लेकिन दोनों बालिग होने की वजह से पुलिस ने भी किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया। कोतवाली में दी तहरीर में युवती ने कहा है कि वह मो. हाकिम से प्रेम करती है और बगैर किसी जोर दबाव के उसने उससे अपनी मर्जी से मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह किया है। इसके बारे में उसके मायके वालों को पता नहीं है। उसने कहा है कि निकाह का पता चलने पर उसके मायके इस शादी को स्वीकार नहीं करेंगे और वे उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दे सकते हैं। उसने कोतवाल से मायके वालों की तहरीर पर किसी तरह की कोई कार्रवाई न करने का आग्रह किया है। इधर युवती, युवक के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे भी कोतवाली पहुंचे। युवक के परिजनों ने तो शादी स्वीकार कर ली, लेकिन युवती के परिजन इस शादी को मानने को तैयार नहीं थे। शाम तक दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में वार्ता जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें