चंपावत। पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया जारी है। सोमवार को हुई नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा में 19 अभ्यर्थी असफल रहे। पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के अनुसार मंगलवार को 150 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। जिनमें से नापजोख में 11, शारीरिक दक्षता में आठ अभ्यर्थी असफल घोषित किए गए। इस प्रकार दूसरे दिन की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 131 अभ्यर्थी सफल रहे। इस दौरान सीओ चंपावत विमल कुमार आचार्य, टनकपुर राजन सिंह रौतेला, हरवंश सिंह, आरआई आरएम पांडेय, पीतांबर भट्ट, दामोदर लोहनी आदि थे।