फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद बैरिकों में घर जैसा सुकून पाएंगे पुलिस कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में बैरकों में रहने वाले पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब ड्यूटी के बाद बैरकों में रहने वाले पुलिस कर्मचारी घर जैसा सुकून पाएंगे। पुलिस विभाग ने बैरकों, मैस और कार्यालयों उच्चीकरण कर दिया है। पुलिस लाइन में एसपी लोकेश्वर सिंह ने स्मार्ट पुलिस बैरक का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन, कोतवाली चंपावत, थाना टनकपुर, थाना लोहाघाट, चल्थी चौकी और ठुलीगाढ़ चौकी की बैरकों का उच्चीकरण किया गया है। स्मार्ट पुलिस बैरकों में दीवान बेड तथा प्रत्येक बेड के पास जवानों के सामान को सुव्यवस्थित तरीके से रखने के लिए एक-एक अलमारी और अन्य डेस्क स्थापित की गई है। इनमें जवान अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे। सभी जवानों को अन्यत्र तबादला होने या ड्यूटी में बाहर जाने के दौरान भारी भरकम सामान और बिस्तर ले जाने से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर पुलिस कर्मचारियों के रहन-सहन के स्तर में सुधार के लिए पुरानी बैरकों का आधुनिकीकरण करवाकर उन्हें सुविधायुक्त कराया गया है।
हफ्ते में एक दिन पहाड़ी व्यंजन बनेंगे
चंपावत। पुलिस बैरकों के अलावा पुलिस भोजनालयों का भी उच्चीकरण किया गया है। भोजनालय में भोजन गर्म करने और पकाने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इससे जवानों को ड्यूटी से देरी से आने पर भी साफ-स्वच्छ माहौल में गरमा-गरम भोजन उपलब्ध रहेगा। एसपी लोकेश्वर सिंह के अनुसार भोजन में सप्ताह में एक दिन पहाड़ी व्यंजनों को भी शामिल किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें