फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों से कराई परेड

विज्ञापन
चंपावत कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ करते कोतवाल धीरेंद्र कुमार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस की ओर से सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीटरों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही उनके किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य में शामिल होने की छानबीन लगातार की जा रही है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को थानों में बुलाकर उनकी वर्तमान मौजूदगी, वर्तमान समय में उनके कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सभी हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी प्रकार के आपराधिक कार्यों में लिप्त न रहने, कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित न करने, शांति पूर्वक जीवन यापन करने और पुलिस के बुलाए जाने पर तत्काल थाने में आने की हिदायद दी गई। संवाद
विज्ञापन

चंपावत। जिले में सभी सात थाना क्षेत्रों में वर्तमान में कुल 31 हिस्ट्रीशीटर हैं। जिनमें से 19 हिस्ट्रीशीटर मौजूद हैं। जबकि आठ हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं और चार हिस्ट्रीशीटर लापता हैं । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें