फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस, पीएसी और एसएसबी जवानों ने फ्लैगमार्च किया   

Fri, 03 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पुलिस, पीएसी और एसएसबी जवानों ने फ्लैगमार्च किया    - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में फ्लैगमार्च किया।
विज्ञापन



पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और एसएसबी जवानों ने खटकना पुल से लेकर छतार तक फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों को बिना किसी से डरे और निर्विघ्न होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च में पश्चिम बंगाल से आए एसएसबी की 46वीं वाहिनी के जवानों ने भी प्रतिभाग किया।

इसका नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट आशीष सेन गुप्ता ने किया। इसके अलावा पीएसी की रुद्रपुर स्थित 31वीं वाहिनी की एक प्लाटून तथा सशस्त्र पुलिस और सिविल पुलिस के 150 जवानों ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि अब तक टनकपुर और चंपावत में फ्लैग मार्च किया जा चुका है। जल्द लोहाघाट में भी सुरक्षा बलों की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के फ्लैगमार्च निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


लोहाघाट नगर में भी फ्लैगमार्च हुआ। मीना बाजार, पंचेश्वर रोड, स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों में पुलिस और एसएसबी के करीब 300 सुरक्षा कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष डीएल वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए नगर और आसपास के क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त का दावा किया गया है। इस मौके पर आरआई रतनमणि पांडेय, चंपावत के कोतवाल अरुण वर्मा, प्रेम विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें