फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: पूर्णागिरि मेले की तैयारी में जुटी पुलिस

Tue, 14 Feb 2023 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस लाइन में मंगलवार को एसपी देवेंद्र पींचा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने पूर्णागिरि मेले के लिए तैयारी को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें से 10 कर्मियों को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इससे पूर्व एसपी ने पुलिस सम्मेलन में मातहतों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। उन्होंने पिछले माह हुई गोष्ठी में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। इस दौरान ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा और नामिका अधिवक्ता विद्याधर जोशी ने कानूनी जानकारी दी।
विज्ञापन


इन पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
चंपावत। अपराध समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य के लिए दीवान सिंह जलाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, पूरन आर्या, उपेंद्र राठी, रविंद्र गिरि, प्रकाश जोशी, भुवन लाल, बिहारी लाल, आशा शर्मा, ओमप्रकाश रावत, शैलेंद्र राणा, दीपक सिंह, गोपाल कोहली, सूरज सिंह, महेश मेहता, रवि चंद्र भट्ट, हयात सिंह, रविंद्र सिंह, बसंती बिष्ट, दलजीत कौर, नीरज बिष्ट, निर्मला भट्ट आदि सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें