चंपावत पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान चलाते पुलिस जवान और अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने पुलिस लाइन और कोतवाली में स्वच्छता अभियान चलाया। प्रतिसार निरीक्षक रतनमणि पांडेय के नेतृत्व में जवानों ने पुलिस लाइन परिसर और कोतवाली परिसर को चमका दिया। पुलिस कर्मियों ने लाइन और कोतवाली के बीच बहने वाली गंडक नदी की साफ सफाई भी की।
इस दौरान नदी में पड़े कूड़े कचरे को भी साफ किया गया। जवानों और अधिकारियों को किसी भी सूरत में पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए आगाह भी किया गया। प्रतिसार निरीक्षक के मुताबिक जवानों की ओर से समय समय पर विशेष अभियान चलाए जाते रहे हैं।