नेपाल बॉर्डर पर 7.65 एमएम के 40 कारतूसों के साथ पकड़े गए रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) को पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्हें पुलिस के समक्ष 12 सितंबर तक जरूरी कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
बीते शुक्रवार को नेपाल बॉर्डर पर 7.65 एमएम के 40 कारतूसों के साथ पकड़े गए रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) को पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्हें पुलिस के समक्ष 12 सितंबर तक जरूरी कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
एसपी अजय गणपति ने बताया कि कागजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सतीश का लाइसेंस नैनीताल जिले के लिए आवंटित है। फिलहाल पुलिस दस्तावेज का इंतजार कर रही है। उसके बाद आगे उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की तैयारी करेगी।
एसएसबी ने नेपाल बॉर्डर पर 7.65 एमएम के 40 कारतूस के साथ सतीश समेत दो लोगों को पकड़ा था। एसएसबी ने पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उन पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया था।