फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने डैंसली में भांग की फसल नष्ट की

Mon, 23 Jul 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
विज्ञापन
लोहाघाट के डैंसली गांव में भांग की खेती को नष्ट करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने विकासखंड के डैंसली में अवैध रूप से बोई गई भांग की फसल को नष्ट किया। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश और थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में एंटी ड्रग यूनिट ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। एसओ ने एनडीपीएस एक्ट में उल्लेखित प्रावधानों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि भांग की खेती करना अपराध है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से भांग की खेती करने वालों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। बाद में पुलिस टीम ने रायनगर चौड़ी गांव में भी निरीक्षण किया। जहां आंशिक रूप से की गई भांग की फसल को ग्रामीणों की मदद से नष्ट किया गया। पुलिस टीम में एसओ के अलावा एसआई देवेंद्र मेहता, हेमा कार्की, सुधा रावत, राकेश रोंकलि, अशोक वर्मा, प्रीति पांडेय, अशोक पुरी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें