फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से पुलिस कांस्टेबल की मौत

Mon, 04 Feb 2019 10:48 PM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
जितेंद्र वर्मन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र वर्मन (41) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह सोमवार की सुबह बैरक में बिस्तर पर मृत मिले।  

विज्ञापन


एसपी धीरेंद्र गुंजयाल ने बताया कि 2001 से पुलिस में तैनात जितेंद्र वर्मन (41) पुत्र नाथू राम वर्मन निवासी खत्याड़ी (अल्मोड़ा) पुलिस लाइन में कार्यरत थे। सोमवार की सुबह वह बैरक में अपने बिस्तर पर मृत मिले। साथियों ने इसकी जानकारी प्रतिसार निरीक्षक राजमणि पांडेय को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जितेंद्र मिर्गी से भी पीड़ित थे। पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र के शव को उनके भाई मनोज वर्मन (पिथौरागढ़ के जिला पूर्ति अधिकारी) को सौंपा गया।
विज्ञापन


जितेंद्र शानदार फुटबॉलर थे। वह उत्तराखंड पुलिस फुटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें