फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुरबा के तांबा निर्मित हस्तशिल्प नमूने बरामद

Tue, 11 Jun 2019 10:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
पुलिस के साथ नेपाली तस्कर और उससे पकड़ा गया तांबा निर्मित हस्तशिल्प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शारदा बैराज चौकी पुलिस ने नेपाली तस्कर से बड़ी मात्रा में फुरबा के तांबा निर्मित हस्तशिल्प नमूने (तिब्बती पूजा में काम आने वाली मूर्ति, जिसे फुरबा कहा जाता है। बरामद कर कस्टम के सुपुर्द कर दिए। नेपाल से खरीदकर लाए जा रहे हस्तशिल्प नमूनों को तस्कर देहारदून स्थित भोटिया मार्केट में बेचने के लिए ले जा रहा था।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल जीवन चंद, गोपाल सिंह और जाकिर हुसैन बैराज के आसपास सघन तलाशी अभियान पर थे। इसी बीच उन्हें बेलबंद्धगोठ के निकट नेपाल से आने वाले पैदल मार्ग पर नदी के रास्ते किसी संदिग्ध के आने की सूचना मिली। पुलिस टीम उसे पकड़ने को घात लगाकर बैठ गई।

जैस ही एक नेपाली व्यक्ति कंधे पर बोरा रख बेलबंद्धगोठ के निकट पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तांबा निर्मित हस्तशिल्प नमूने बरामद हुए। बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि नेपाली नागरिक के पास 215 नग तांबा निर्मित हस्तशिल्प नमूने फुरबा बरामद हुईं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 37 हजार 500 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर नेपाल के मल्लिकार्जुन दार्चूला निवासी करन सिंह है। उसे सामान समेत कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम ने सामान जब्त कर आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दायर कर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें