फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जुवा खेलते पकड़े पांच जुवारी, एक फरार

विज्ञापन
बनबसा में पुलिस के हत्थे चढ़े जुवारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दो दिन पूर्व शुक्रवार को पुलिस ने यहां भजनपुर गांव में रेलवे पटरियों के निकट जुआ खेलते पांच युवकों को दबोच मुकदमा दायर किया। एक युवक फरार है।
विज्ञापन

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि बीती शुक्रवार 13 नवंबर की रात भजनपुर गांव में रेलवे पटरियों के पास कुछ युवकों के जुआ खेलने की सूचना मिली। कोतवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआरियों के कब्जे से ताश के पत्ते और फड़ पर पचास हजार की नकदी बरामद की। जुआरियों से 2380 रुपये की नकदी भी मिली है। बताया कि इस्लामनगर खटीमा वासी कासिम, टनकपुर निवासी गंगा प्रसाद और भूपेंद्र साहू, बनबसा पाटनी तिराहा निवासी मनोज गुप्ता, बनबसा देशीफार्म निवासी विनोद चंद को पकड़कर 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जबकि भजनपुर बनबसा वासी मनोज चंद फरार है। इस मौके पर शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कां. शैलेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, त्रिभुवन सिंह, सुरेंद्र कुमार थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें