शुक्रवार को अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक में एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने हादसों पर लगाम कसने को मातहतों को सख्त निर्देश दिए थे। तीन सवार वाले बाइक सवारों का लाइसेंस जब्त करने के दावे किए गए। हेलमेट न पहनने, ओवरस्पीड आदि पर भी कार्रवाई करने की बात कही गई थी। मगर रोड में रियल्टी टेस्ट किया, तो इन दावों की हवा निकल गई।
जिला मुख्यालय में हेलमेट तो छोड़िए, मोबाइल से बात करते वाहन चलाना भी सामान्य है। एक बाइक में तीन नहीं, चार सवारी बैठी थी। वहीं लोहाघाट के हाल भी कम निराले नहीं हैं। बाइक में तीन सवारी बेहद सामान्य है। हेलमेट के बगैर वाहन चलाना आम है। थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी का कहना है कि हेलमेट बगैर दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।