फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैगमार्च किया

Mon, 13 Feb 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैगमार्च किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने सोमवार को नगर में फ्लैगमार्च किया गया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी पंकज भट्ट के नेतृत्व में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्लैगमार्च कर शक्ति प्रदर्शन किया। बाद में नगर से लगे कर्णकरायत, खेतीखान क्षेत्रों में भी फ्लैगमार्च किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से बिना किसी भय, प्रलोभन के आगामी 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में अपने बूथों में जाकर स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक का कहना था कि चुनाव के दौरान अराजक तत्वों से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर अरुण कुमार वर्मा, लोहाघाट के थानाध्यक्ष डीएल वर्मा सहित कई अधिकारी शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें