फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में खाई में गिरने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पोकलैंड मशीन ऑपरेटर की खाई में गिरने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात हुए हादसे की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग के धौला उप्रेती गांव निवासी पोकलैंड मशीन ऑपरेटर ओमप्रकाश (26) पुत्र बसंत बल्लभ धारीवाल पाटी के पुनौली में सड़क कटिंग का काम करता था। 31 जुलाई की रात काम निपटाने के बाद वह पैदल जा रहा था, तभी असंतुलित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। पाटी के प्रभारी थानाध्यक्ष नवल किशोर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह खाई से शव निकाला गया। एसओ का कहना है कि सिर में लगी चोट से ऐसा लग रहा है कि ओम प्रकाश की गिरने से मौत हुई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें