फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
जहर खुरानी गिरोह के दबोचे गए सदस्य और प्रेस को जानकारी देते एसपी लोकेश्वर सिंह। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
जहर खुरानी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

एक माह पूर्व नेपाली युवक से लूटा सामान, नशीली गोलियां बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। जहर खुरानी गिरोह के चार सदस्यों को पकड़कर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पूछताछ में पुलिस को गिरोह के नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पकड़े गए गिरोह के चारों सदस्य नेपाल निवासी है। उनके पास से एक माह पूर्व एक नेपाली यात्री से लूटा गया सामान, दो मोबाइल,58 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
करीब एक माह पूर्व जहर खुरानी गिरोह द्वारा लूटे गए एक यात्री की तहरीर पर टनकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरोह की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की थी। सीओ विपिन चंद्र पंत के निर्देशन में पुलिस टीम ने रविवार को गिरोह के चार सदस्यों को बस स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर पकड़ लिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इनमें नेपाल के रोला गाबिस श्रीकोट गुमगढ़ी जिला मुगु अंचल कराली निवासी दिल बहादुर शाही (35), दिमनिया थाना पानमघाट वार्ड चार जिला कालीकोट कर्णाली अंचल निवासी विनोद कुमार शाही (33), भीरा वार्ड आठ थाना जारकोट जिला कालीकोट कर अंचल कर्णाली निवासी गगन कुमार शाही और रासकोट स्यूला जिला कालीकोट निवासी कविंद्र भद्रशाही शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16 टीएनपी 01 पी।
इनसेट
एसपी ने की ढाई हजार का पुरस्कार देने घोषणा
टनकपुर। एसपी लोकेश्वर सिंह ने जहर खुरानी गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। आरोपी पिछले पांच सालों इस धंधे मेें लगे हैं। यह गिरोह दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से रोडवेज की बसों में नेपाली नागरिकों को बेहोश कर लूटपाट करते हैं। टीम में एसआई योगेश दत्त, एसआई मोहन चंद्र भट्ट, कांस्टेबल सचिन कुमार, विक्रम सिंह, लाल बाबू और सर्विलांस सैल के सद्दाम हुसैन शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें