फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीएमश्री विद्यालय तामली को एनसीसी का इंतजार

Thu, 05 Jun 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज तामली के बच्चों को एनसीसी का इंतजार है। कमान अधिकारी पिथौरागढ़ ने 13 सितंबर 2022 की घोषणा में तामली को एनसीसी की प्रतीक्षा सूची में डाल दिया था। अभी तक कोई निर्णय नहीं आने से छात्र-छात्राओं को एनसीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जीआईसी को सीनियर डिवीजन प्रतीक्षा सूची में 38वें और जूनियर डिवीजन को प्रतीक्षा सूची में 14वां स्थान दिया गया था। विद्यालय में अभी हाईस्कूल में 37 और इंटरमीडिएट में 50 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। विद्यालय में 240 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बता दें कि चंपावत में एनसीसी कार्यालय खुल गया है। उम्मीद है कि इस बार बच्चे एनसीसी ले सकेंगे।
प्रधानाचार्य कमल जोशी का कहना है कि अभी एनसीसी के संदर्भ में कोई सूचना नहीं आई है। शासन स्तर पर इसका आदेश लागू होने पर ही एनसीसी को स्वीकृति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें