लोहाघाट में पीएम मोद के नाम का निमंत्रण पत्र केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा काे देत
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट के प्रवक्ता डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को अद्वैत आश्रम मायावती आने का न्योता भेजा है। उन्होंने बताया कि 125 वर्ष पूर्व युग पुरुष स्वामी विवेकानंद ने लोहाघाट से नौ किमी दूर अद्वैत आश्रम मायावती की स्थापना की थी। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने करीब दो सप्ताह तक अद्वैत आश्रम में ध्यान लगाया था। बता दें कि एक वर्ष पूर्व पीएम मोदी का मायावती आने का कार्यक्रम करीब तय हो गया था। दौरे को लेकर जोर शोर से तैयारियां भी की गई, लेकिन अचानक पीएम का दौरा स्थगित हो गया था। डॉ. लखेड़ा ने परिवहन राज्यमंत्री टम्टा से पीएम मोदी को एक बार अद्वैत आश्रम आने का निमंत्रण पत्र भेजा है।