लोहाघाट आईटीबीपी में कोरोना से बचाव के लिए शपथ लेते हिमवीर।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट /बनबसा(चंपावत)। छमनियां चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में हिमवीरों को कोरोना से बचाव के लिए शपथ दिलाई गई। बुधवार को आईटीबीपी परिसर में कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी बसंत कुमार नोगल ने हिमवीरों को कोरोना से बचाव की शपथ दिलाई।
कमांडेंट ने यादव ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोई टीका नहीं बन जाता है, तब तक कोरोना से बचाव के लिए जवानों को हर प्रकार की सावधानी बरतनी है। इस मौके पर डॉ.शैलेंद्र कुमार दोरजे आदि शामिल रहे। इधर बनबसा में एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में अधिकारियों और कर्मचारियों पे करोना से बचाव की शपथ ली। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर पावर स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद