लोहाघाट में पात्र लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने को लेकर चर्चा करते एसडीएम आरसी गौतम व अन्य।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने और जरूरतमंद लोगों की मदद को लेकर प्रशासन की ओर से राशन वितरण कार्य में लगे लोगों, संस्थाओं के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बुधवार को बीएनके अस्पताल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम आरसी गौतम कहा कि जरूरतमंदों की सहायता कर रहे लोग राशन वितरित करने से पूर्व इसकी सूचना प्रशासन को जरूर दें। इस दौरान लोगों ने प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले निर्देशों, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ हर वक्त मास्क का प्रयोग कर राशन वितरित करने का संकल्प लिया। बैठक में मायावती अस्पताल के प्रबंधक सुह्दानंद, उद्योग सहायक प्रबंधक जीपी दुर्गापाल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, प्रशांत वर्मा, कमल ओली, सतीश खर्कवाल, राजू गड़कोटी, रीता गहतोड़ी, ब्रजेश माहरा, पूरन धौनी, सतीश पुनेठा, जित्तू साह, रवि देव, कीर्ति बगौली आदि मौजूद रहे। संवाद