फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजिंग के बाद शुरू की जाएंगी औद्योगिक इकाईयां

विज्ञापन
लोहाघाट ब्लाक के गांव में जानवरों के लिए चारा एकत्र करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में लॉकडाउन में सशर्त छूट के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक इकाईयों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सैनिटाइजिंग किए जाने के बाद ही उत्पादन शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि उद्योगों के संचालन की अनुमति इन निर्देशों के साथ दी जाती है कि भवन, कार्यालय आदि के प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया, कैंटीन, मीटिंग रूम, वॉश रूम, टायलेट, वाटर प्वाइंट, दीवारों और सभी अन्य सतहों, वाहन एवं मशीनरी जो परिसर में प्रवेश करेंगे उन्हें विसंक्रमित किया जाएगा। सभी प्रवेश एवं निकास स्थानों पर हाथ धोना और सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। जिन स्थानों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में सीएससी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, उन्हें भी पूरी तरह सैनिटाइज किया जाना जरूरी होगा। इसके अतिरिक्त दुकान में अन्य व्यवसाय, कार्य करने वाले सीएससी सेंटर को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
निर्माण स्थलों को किया जाएगा सैनिटाइज
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि सड़क, सिंचाई परियोजनाएं एवं भवन के निर्माण स्थलों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। प्रदेश के अंतर्गत श्रमिक लाने की दशा में, उनके लिये विशेष परिवहन सुविधा की व्यवस्था की जाएगी। कार्य स्थल पर श्रमिकों के लिए शौचालय, शुद्ध पेयजल, खाद्यान सामग्री, रहने की व्यवस्था संबंधित कार्यदायी विभाग के अधिशासी अभियंता, परियोजना प्रबंधक आदि की होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

चंपावत जिले में शुरू हुए सिर्फ सात उद्योग
चंपावत। लॉकडाउन के दौरान दी गई रियायतों के बावजूद अभी आर्थिक गतिविधियों में कोई खास तेजी नहीं आई है। 20 मार्च से जारी रियायतों के बावजूद बुधवार तक चंपावत जिले में सिर्फ सात उद्योग शुरू हो सके। उद्योग विभाग के सहायक महाप्रबंधक ज्ञान प्रकाश दुर्गापाल ने बताया कि जिले में फिलहाल दो धान मिल, एक आटा मिल, तीन बेकर्स और एक फल संरक्षण उद्योग ही शुरू हो सका है। कच्चे माल की आपूर्ति दूसरे जिलों से होने की वजह से कई उद्योग अभी शुरू नहीं किए गए हैं।
खेती और पशुपालन के काम में जरूर कुछ तेजी आई है। बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य शुरू तो हुआ है, लेकिन अभी काम की गति सुस्त है। जिन स्थलों में रियायतें दी गई है, वहां हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य निर्देशों के पालन के लिए निगरानी रखी गई है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि मनरेगा के अलावा विभागीय निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें