राज्य ओलंपिक महासंघ महासचिव डा. डीके सिंह का बनबसा में स्वागत करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह के बनबसा पहुंचने पर खिलाड़ियों और कोच ने उनका स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
बनबसा पहुंचे उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह का स्थानीय ताइक्वांडो और कराटे खिलाड़ियों ने स्वागत किया। डॉ. सिंह ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संघ की ओर से की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
कहा कि जो खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगे, उन्हें उत्तराखंड ओलंपिक संघ द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर बनबसा मिनी स्टेडियम के ताइक्वांडो कोच अविनाश कुमार, कराटे कोच विजय रावत के अलावा एशियन मेडलिस्ट लक्ष्मण सिंह, कराटे कोच पंकज जोशी भी मौजूद थे। वहीं मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी मोहित चंद, गौरव, किशन सिंह बिष्ट, अमन रावत, विक्रम रावत, कृष्णकांत, कौशल, दीपक रावत, अंकित कश्यप, अमन सिंह रावत आदि ने उनका स्वागत किया।