टनकपुर के स्पोर्ट़स स्टेडियम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत:
टनकपुर (चंपावत)। ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 100 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रमेश ओली ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चंपावत के राहुल ने स्वर्ण, दिनेश कुमार, अमन सिंह, रविंद्र सिंह, जगत सिंह ने रजत पदक जीता। सब जूनियर श्रेणी में आराध्या सिंह, नवी गोस्वामी, रुहानी चंद, देवींशी राणा, हर्षिता बिष्ट, अर्पित कापड़ी ने स्वर्ण, कैडेट के तहत 14 श्रेणी में सौरव भंडारी, करण चंद, यशमीत राणा ने स्वर्ण, अंडर-17 श्रेणी में अदिति सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और मलखंब कोच, चकरपुर स्टेडियम हरि सिंह सचिव ताइक्वांडो एसोसिएशन चंपावत, ताइक्वांडो कोच चंपावत दिलदार अली, बाॅक्सिंग कोच ललित पांडे, ताइक्वांडो निर्णायक आदि रहे। संवाद