चंपावत। खेल विभाग की ओर से विद्यालय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अंडर-15 में अमन साह ने अमन विश्वकर्मा को 27-7 और 27-11 से हरा चैंपियन बने। वहीं अंडर-19 वर्ग में अक्षत वर्मा ने मोहित गोस्वामी को सीधे सैटों में हराया। बालिका वर्ग में दीपशिखा राय ने अंकिता राय को शिकस्त देकर विजेता बने। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद टोलिया और डॉ. शूरवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
अंडर-15 के डबल्स में तपस, अमन की जोड़ी ने आशीष, भौमिक को हराया। अंडर-19 में अक्षत, रिदम ने यश, रिपद को एक के मुकाबले दो सैट में, बालिका वर्ग में दीपशिखा राय, पूजा ढेक ने मीना, अंकिता को हराया। समापन मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, मुन्ना राय, हीरा गिरि, कमला परवाल, जनार्दन गड़कोटी आदि मौजूद थे।