फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत मंच को मिली आईटीआई की सौगात

Mon, 21 Sep 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत मंच तामली क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार की ओर से सीमांत मंच में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की सौगात दी है। क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल 26 सितंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। शुरुआत में दो व्यवसाय (ट्रेड) कंप्यूटर से संबंधित कोपा और इलेक्ट्रानिक्स पाठ्यक्रम में प्रवेश दिए जाएंगे। दोनों ही ट्रेडों में 40-40 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा। सीमांत क्षेत्र में आईटीआई की मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों विशेषकर युवाओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


विधायक खर्कवाल का कहना है कि तल्लादेश को मल्लादेश बनाने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। एक साल पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने भ्रमण के दौरान सीमांत मंच में आईटीआई खोलने की घोषणा की गई थी, जिसको अमलीजामा पहनाया जा रहा है। बताते चलें कि एक पखवाड़े पूर्व ही सीमांत मंच को उप तहसील बनाए जाने संबंधी शासनादेश भी जारी हो चुका है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में विकास की मुख्यधारा में शामिल होने की आस जगी है।

अभी जीआईसी भवन में चलेगा आईटीआई
सीमांत मंच में नवसृजित आईटीआई का संचालन अभी राजकीय इंटर कालेज के कक्षों में किया जाएगा। विधायक हेमेश खर्कवाल के अनुसार आईटीआई भवन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा राज्य सरकार की ओर से भवन निर्माण के लिए टोकन मनी भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मंच में 26 को बहुउद्देशीय शिविर भी लगेगा
जिला प्रशासन की ओर से 26 को मंच में आईटीआई के शुभारंभ मौके पर बहुउद्देशीय जन सुविधा और चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर ग्रामीणों को प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी अभिलेख जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें