फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चिप आधारित प्लास्टिक के राशनकार्ड बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं को अब जल्द यूनिक चिप आधारित प्लास्टिक के राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद वर्तमान में चल रहे कागज से बने राशन कार्ड प्रचलन से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन

चंपावत जिले में राशनकार्ड धारकों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराने का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद विभाग उपभोक्ताओं के यूनिक कार्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला ने बताया कि खाद्यान्न वितरण की संपूर्ण व्यवस्था ऑनलाइन होने के बाद अब उपभोक्ताओं को राशनकार्ड के स्थान पर यूनिक कार्ड उपलब्ध कराए जाने हैं। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही यूनिक कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
बीच में दर्ज नहीं हो पाएगा उपभोक्ता का नाम
चंपावत। जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला के अनुसार राशनकार्ड के स्थान पर प्लास्टिक आधारित चिप कार्डों में बीच में किसी उपभोक्ता का नाम दर्ज नहीं हो सकेगा। इस संबंध में शासन स्तर पर बाद में दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इसलिए पूर्ति विभाग की ओर से सभी कार्डों के डाटा इंट्री कार्य में बेहद सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन

आधार कार्ड में दर्ज नाम ही यूनिक कार्ड में दर्ज होगा
चंपावत। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड के स्थान पर यूनिक कार्ड बनने के बाद इन कार्डों में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। अब तक बने कार्डों में किसी भी समय संशोधन की प्रक्रिया थी जो अब आधार कार्ड से जुड़ने के बाद नहीं होगी। जो नाम और जन्मतिथि उपभोक्ता के आधार कार्ड में दर्ज होगी, उसी के आधार पर उसका नाम भी यूनिक कार्ड में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें