चंपावत के शहीद राहुल रंसवाल राजकीय इंटर कालेज परिसर में पौधारोपण करते भाजयुमो कार्यकर्ता।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर सोमवार को शहीद राहुल सिंह रैसवाल की स्मृति में पौधरोपण अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीद राहुल रैंसवाल राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत परिसर में फलदार और छायादार लगाए। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सभासद मोहन भट्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में रोपे गए पौधों की देख रेख और उनमें नियमित पानी डालने की जिम्मेदारी रोहित गिरी और गौरव कलौनी को दी गई। इस मौके पर प्रकाश गिरी, सौरव कलौनी, विवेक गिरी, मनोज देउपा मौजूद थे।
एसएसबी जवानों ने किया पौधरोपण
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57 वीं वाहिनी की धनुषपुल स्थित ए कंपनी के जवानों ने क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 1200 पौधे लगाए। एसएसबी ए कंपनी के प्रभारी मोहम्मद नाजिम (निरीक्षक) के नेतृत्व में कंपनी की दोनों चौकियों एवं वन विभाग की मझगांव बीट (बनबसा 6) में विभिन्न प्रजातियों जैसे शीशम, जामुन, सीरस, यूकेलिप्टिस के पौधे लगाए। यहां एसएसबी के एएसआई जगदीप सिंह, कां. मनीष कुमार, जगदंबा दास, मनोज कुमार, वन दरोगा भजन सिंह देव, वनवीट अधिकारी जीत प्रकाश, वाचर दौलत सिंह, वाचर लक्ष्मण सिंह, वाचर नारायण सिंह आदि ने सहयोग दिया। संवाद