फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राहुल रैंसवाल की स्मृति में किया पौधारोपण 14-30-49

विज्ञापन
चंपावत के शहीद राहुल रंसवाल राजकीय इंटर कालेज परिसर में पौधारोपण करते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर सोमवार को शहीद राहुल सिंह रैसवाल की स्मृति में पौधरोपण अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहीद राहुल रैंसवाल राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत परिसर में फलदार और छायादार लगाए। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सभासद मोहन भट्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में रोपे गए पौधों की देख रेख और उनमें नियमित पानी डालने की जिम्मेदारी रोहित गिरी और गौरव कलौनी को दी गई। इस मौके पर प्रकाश गिरी, सौरव कलौनी, विवेक गिरी, मनोज देउपा मौजूद थे।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने किया पौधरोपण
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी 57 वीं वाहिनी की धनुषपुल स्थित ए कंपनी के जवानों ने क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 1200 पौधे लगाए। एसएसबी ए कंपनी के प्रभारी मोहम्मद नाजिम (निरीक्षक) के नेतृत्व में कंपनी की दोनों चौकियों एवं वन विभाग की मझगांव बीट (बनबसा 6) में विभिन्न प्रजातियों जैसे शीशम, जामुन, सीरस, यूकेलिप्टिस के पौधे लगाए। यहां एसएसबी के एएसआई जगदीप सिंह, कां. मनीष कुमार, जगदंबा दास, मनोज कुमार, वन दरोगा भजन सिंह देव, वनवीट अधिकारी जीत प्रकाश, वाचर दौलत सिंह, वाचर लक्ष्मण सिंह, वाचर नारायण सिंह आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें