फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला महोत्सव पर दूसरे दिन भी जारी रहा पौधरोपण का सिलसिला

विज्ञापन
चंपावत महाविद्यालय में पौधारोपण करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 टीम की ओर से हरेला महोत्सव के तहत दूसरे दिन भी पौधरोपण का सिलसिला जारी रहा। इसके अलावा देवीधुरा में सनातन सेना और चंपावत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समन्वयक संतोषी, टीम मेंबर जानकी राणा, ललिता बोहरा, सीमा देवी, पूजा लोहनी, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष देवी दत्त जोशी, ग्राम प्रधान मनोज तड़ागी, ग्राम प्रधान कविता देवी, कौशल पांडेय, प्रांजलि, चित्रांशी, ग्राम विकास अधिकारी योगिता जोशी आदि थे। उधर, राष्ट्रीय सनातन जागरण सेना की ओर से केदारनाथ स्थित श्री कोट (सनातन वन) नामक टापू पर सात हजार पौधों का रोपण किया गया। वहां सनातन सेना के संस्थापक दीपक बिष्ट, सुनील जोशी, अमित कुमार, सौरभ बिष्ट आदि थे। एबीवीपी के जिला सह संयोजक शंकर जोशी के नेतृत्व में कृष्णा कुमार, दीपा जोशी, विकास गिरी, शुभम गिरी आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें