फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए लगाएं पौधा

विज्ञापन
बाराकोट में पौधारोपण करते वन कर्मी और ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश के शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज चल्थी में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए प्रत्येक छात्र को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने विधायक कैलाश गहतोड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक के साथ आंवला, हरसिंगार, मूसली आदि प्रजाति के पौधे रोपे। वहां डीईओ सत्य नारायण, बीईओ अंशुल बिष्ट, प्रधानाचार्य महेश राणा, केशरी नंदन पांडेय, ज्योति जोशी, नीलम बम, ललित पांडेय, इंद्रेश लोहनी, विक्रम सिंह, दरबान सिंह, मोहन सोनियाल, ग्राम प्रधान बालम सिंह, रेंजर आनंद बल्लभ पाठक, बीडीसी सदस्य सुंदर सिंह बोहरा, गुमान सिंह बोहरा, होशियार सिंह, दिनेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन

लड़ीधूरा मंदिर में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया
लोहाघाट (चंपावत)। काली कुमाऊं रेंज की ओर से बाराकोट वन पंचायत और लड़ीधूरा मंदिर में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग की ओर से ग्रामीणों के सहयोग से छायादार, फलदार और पानी के पोषक पौधों का रोपण किया गया। सभी लोगों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, कृष्णा अधिकारी, लोकमान अधिकारी आदि ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने की बात कही। वहां अनुभाग अधिकारी उत्तमनाथ, गिरीश जोशी, अजय विश्वकर्मा, पीयूष बिष्ट, मोहन तिवारी, प्रकाश राय आदि थे। संवाद

चंपावत के चल्थी जीआईसी में पौधारोपण अभियान की शुरूआत करते प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें