पाटी में होली गायन करते होल्यार। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी में बैठकी होली की धूम मची है। देर रात राग रागिनी पर होली का गायन किया जा रहा है। रविवार को मां वाराही सुगम संगीत के संरक्षक टीकाराम सोराड़ी के आवास पर बैठकी होली का गायन किया गया। होली का शुभारंभ टीकाराम सोराड़ी ने राग धमार मन सुख लाओ हो मृदंग, नाचत आयी चंद्रावली से किया। सुरेश चंद्र भट्ट ने पिया ऐसी रंग दीजो मोरी चुनरिया, गोकुलानंद भट्ट ने सबको मुबारक होली, मनीष सोराड़ी ने वेद रटत ब्रह्म रटत, दिनेश चंद्र सोराड़ी ने कैसी ये होली खिलाई होली का गायन किया। तबले पर सुरेश चंद्र भट्ट, दिनेश सोराड़ी, गोकुलानंद भट्ट ने संगत दी। यहां जगदीश टकवाल, जगदीश सोराड़ी, दुर्गा देवी आदि रहीं। संवाद