फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ एसबीआई से नहीं मिल सकेगी रकम

Sat, 14 Apr 2018 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में एसबीआई के मुख्य एटीएम से रुपये निकालने को लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में कुछ दिनों बाद नकदी संकट और गहरा सकता है। भारतीय स्टेट बैंक की पिथौरागढ़ शाखा से रुपये मंगाने की योजना को झटका लगा है। दरअसल यहां की एसबीआई शाखा ने पिथौरागढ़ से रकम पाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक अल्मोड़ा के दरवाजे खटखटाए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने एसबीआई चंपावत को रिजर्व बैंक आगरा से धन मंगाने की सलाह दी। जिसके बाद अब एसबीआई ने रिजर्व बैंक कानपुर से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन


जबकि वर्तमान में एसबीआई के पास मात्र सवा करोड़ रुपये ही बचे हैं। ये रकम भी मात्र एक दो दिन के लिए ही पर्याप्त है।  


पिछले लंबे समय से जिला मुख्यालय की कैश चेस्ट एसबीआई नकदी का संकट झेल रही है। बीते मार्च महीनेे में एसबीआई को अलग अलग जगहों से 44.60 करोड़ रुपये की धनराशि मिली। लेकिन मार्च अंतिम सप्ताह में एसबीआई ने सितारगंज शाखा को आठ करोड़ रुपये दे दिए। जिस वजह से नकदी का संकट और गहरा गया। अप्रैल माह में बैंक को टनकपुर शाखा से 3.50 करोड़ रुपये जरूर मिले। लेकिन यह रकम भी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। वर्तमान में एसबीआई के पास सवा करोड़ की धनराशि ही बची है। नकदी की कमी को देखते हुए एसबीआई ने अन्य बैंकों को अधिकतम पांच लाख रुपये देने का निर्णय लिया है।


बीते दिनों पिथौरागढ़ शाखा को 70 करोड़ रुपये मिले। जिसके बाद यहां की एसबीआई शाखा ने पिथौरागढ़ से रकम दिलाए जाने को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक अल्मोड़ा के यहां गुहार लगाई। लेकिन क्षेत्रीय प्रबंधक ने एसबीआई को पिथौरागढ़ से रुपये दिलाए जाने की अपील को खारिज कर रिजर्व बैंक कानपुर से रकम मंगाने की सलाद दे डाली। जिसके बाद अब बैंक ने रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये की मांग की है। बैंक प्रबंधन कानपुर से रकम आने पर अच्छा खासा समय लगने की बात स्वीकार कर रहा है। एसबीआई के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट का कहना है कि वर्तमान में मात्र सवा करोड़ रुपये ही बचे हैं। ये रकम दो या तीन दिन के लिए पर्याप्त है। ऐसे में साफ है कि यदि बैंक शीघ्र रकम का प्रबंध नहीं कर सका तो आने वाले समय में नकदी संकट गहरा सकता है।  
विज्ञापन


कोट
पिथौरागढ़ की एसबीआई शाखा से धनराशि दिलाने को क्षेत्रीय प्रबंधक अल्मोड़ा से आग्रह किया गया था। वहां से रिजर्व बैंक कानपुर से रुपयों की मांग करने को कहा गया। रिजर्व बैंक से दो सौ करोड़ रुपये देने की मांग की गई है।  
एनके जौहरी, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई, चंपावत।

धन की कमी से बंद रहे अधिकतर एटीएम
चंपावत। शनिवार को आंबेडकर जयंती के चलते जिला मुख्यालय के सभी बैंक बंद रहे। जिस वजह से एटीएम में रुपये नहीं डाले जा सके। शहर के अधिकांश एटीएम बंद रहे। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यूको बैंक, यूनियन बैंक, आईडीबीआई, शांत बाजार स्थित एसबीआई समेत तमाम एटीएम बंद रहे। अलबत्ता पीएनबी और एसबीआई के मुख्य एटीएम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें