स्पोर्ट्स क्लब लोहाघाट की पहल पर जीआईसी मैदान में हरक सिंह मेहता मेमोरियल लोहाघाट कप राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स क्लब ने पौड़ी गढ़वाल की टीम को शिकस्त दी। मुकाबले का नतीजा पेनेल्टी शूटआउट से हुआ। दूसरा सेमीफाइनल शनिवार को काली कुमाऊं और हल्द्वानी के बीच होगा।
सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहद प्रदर्शन किया लेकिन 90 मिनट के निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दोनों ही टीमों को सात-सात पेनेल्टी शूट दिए गए जिसमें पिथौरागढ़ की टीम ने पांच के मुकाबले छह गोल से मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से अमित, चिराग, विनय, आनंद, योगेश और दीपक ने गोल दागे। जबकि पौड़ी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से विनीत, विवेक, राहुल, नीरज और सुमित ही गोल कर सके। मैच में रेफरी विनोद राय, लाइनमैन अजय महरा और सूरज बिष्ट थे।
इससे पूर्व मैच का शुभारंभ पूर्व फुटबॉलर भुवन चंद्र राय और प्रेमलाल साह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता और अध्यक्ष बृजेश माहरा के दिशा-निर्देशन में हो रही प्रतियोगिता के आयोजन में विमल मेहता, भगवान बिष्ट, विजय मेहता, भूवी माहरा, दानू सुतेड़ी, डॉ.मह ेश ढेक, दीपक सुतेड़ी, गोविंद बोहरा, हरीश फर्त्याल, त्रिभुवन कोठारी, अमित साह, दीपक महर, संजय फर्त्याल, विनोद गोर्खा, जीवन राय, आनंद पुजारी, महेश जोशी आदि ने सहयोग किया।